दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि पुश्तैनी संपत्ति को बचने को लेकर पिता एवं पुत्र के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी कारण पुत्र मुन्ना तिवारी ने पैसा देकर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम दो लोगों ने मिलकर दिया। पुत्र की तालाश में पुलिस लगी है।
गांव वालों का कहना है कि राम भजन की हत्या से पहले उसके नाखून उखाड़ लिए गए। उसको रॉड से पीटा गया और फिर करंट लगाकर उसे हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया। मृतक के पिता अनूठा भगत के मुताबिक, लड़की पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पहले उनके बेटे को धमकी भी दी थी।
मृतक के पिता के अनुसार, राजा तीन वर्ष पूर्व हरिद्वार में एक होटल में नौकरी करता था। उसके साथ आरोपी महिला रीना देवी का पुत्र रमेश कुमार भी काम करता था। महिला का पुत्र रमेश घर जाने के समय राजा के हाथ से अपने घर के लिये कुछ सामान भेजता था।इस दौरान राजा व रीना में प्रेम हो गया।
सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में गुरुवार शाम एक महिला सेक्स वर्कर की गला दबाकर उसके घर मेें ही हत्या कर दी गई। वहां से भाग रहे एक युवक को पकड़कर पड़ोसियों ने जमकर धुनाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सीतामढ़ीके डीएम रिची पांडे और एसपी मनोज कुमार का एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में एक आईएएस और एक आईपीएस पदाधिकारी का बिल्कुल नया चेहरा दिख रहा है। दोनों अधिकारी स्टेज पर प्रोफेशन सिंगर की तरह गाना गाते दिख रहे हैं।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई में सीतामढ़ी जिला निवासी नीरज कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी हत्या उसके करीबी दोस्त गुड्डू ने ही की थी। नीरज का गुड्डू की बहन से अफेयर चल रहा था, इससे वह खफा हो गया था।
सीतामढ़ी जिले के पुपरी में देर रात लूट की नीयत से बाइक सवार बदमाशों ने बारात की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। कार सवार पांच में से चार लोग अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भाग गए। मगर, एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। करीब12 से अधिक राउंड गोली चलने की बात लोगों ने बतायी। पत्नी ने गोलीबारी की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की छठ घाट पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद परिवार में मातम छा गया है।
मारपीट में घायल कलेवर सहनी इतनी गंभीर हो गई। नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल मे रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान घायलों में से एक कलेवर सहनी (45 वर्ष) की मौत हो गयी। मौत के बाद इलाके में और तनाव बढ़ गया है।