थरूर ने कहा कि कांग्रेस को ऐसे मतदाताओं को साथ लाना होगा, जिनके चलते वह सत्ता में आती थी। थरूर ने कहा कि इससे पार्टी 19-20 पर्सेंट वाले आंकड़े से ऊपर उठेगी, जिसमें अब तक वह उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास यही एक तरीका आगे बढ़ने का है, जिसमें हम 2014 के बाद से ही संघर्ष कर रहे हैं।
नितिन गडकरी ने कहा कि जब अफजल खान जंग में मारा गया तो महाराज शिवाजी ने अपने ही कई सैनिकों को आदेश दिया कि उसे पूरे सम्मान के साथ प्रतापगढ़ किले में ही दफना दिया जाए। उन्होंने जिन सैनिकों को आदेश दिया था, वह मुस्लिम समुदाय के ही थे और उनकी सेना का लंबे समय तक हिस्सा रहे थे।
शशि थरूर के इस बयान पर जब सियासी अटकलें तेज हुईं तो उन्होंने अपनी बदलती राय का बचाव करते हुए कहा कि वह एक भारतीय के रूप में ऐसा कहा है, न कि एक राजनेता के तौर पर।
शशि थरूर ने मंगलवार को कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए शर्मिंदगी भरी बात साबित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण देश अब उस स्थिति में है, जहां वह स्थायी शांति के लिए भूमिका निभा सकता है।
शशि थरूर ने स्वीकार किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के रुख की उन्होंने जो आलोचना की थी, वह अब उनके लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है।
शशि थरूर ने कहा, 'मेरा बयान साधारण था। मैंने कहा कि मेरे पास साहित्यिक गतिविधियों में समय बिताने के कई विकल्प हैं। मगर, उससे एक ऐसी अंग्रेजी हेडलाइन बनाई गई जिसमें यह दिखाया कि मैं अन्य राजनीतिक विकल्पों की तलाश कर रहा हूं।'
पार्टी में अंदरूनी घमासान के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर शुक्रवार को पार्टी हाईकमान की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने यह बैठक दिल्ली में 28 फरवरी को बुलाई है।
शशि थरूर ने आगे कहा, 'इसके साथ ही पार्टी एक वाहन होता है। इसमें संगठनात्मक शक्ति होना जरूरी है, ताकि मूल्यों को आगे ले जाया जा सके और उन सिद्धांतों के साथ ताकत हासिल की जा सके।'
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने बीते दिनों यह कह कर सबको चौंका दिया था कि उनके पास कई विकल्प मौजूद हैं। मंगलवार को शशि थरूर भाजपा नेता के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए थे।
कांग्रेस के अंदरूनी विवाद और थरूर की नाराजगी को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने राहुल गांधी को नसीहत दी है। कहा- पहले अपना घर संभालिए।