Ajay Taneja Appointed New Vice-Chancellor of Khwaja Moinuddin Chishti Language University Lucknow विवि के पीवीसी बने भाषा विवि के कुलपति, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAjay Taneja Appointed New Vice-Chancellor of Khwaja Moinuddin Chishti Language University Lucknow

विवि के पीवीसी बने भाषा विवि के कुलपति

Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति को बड़ी जिम्मेदारी -ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 24 April 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
विवि के पीवीसी बने भाषा विवि के कुलपति

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा अब कुलपति बन गए हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को प्रो. अजय तनेजा को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ का नया कुलपति नियुक्त किया गया। प्रो. तनेजा की नियुक्ति तीन साल के लिए की गयी है।

बता दें कि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को चार महीने के नए कुलपति के मिलने का इंतजार था। भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति रहे प्रो. एनबी सिंह को 10 जनवरी को राजा महेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था। इसके बाद से यहां कुलपति का पद रिक्त हो गया था। अब प्रो. अजय तनेजा को कुलपति नियुक्त कर दिया गया है।

प्रो. अजय तनेजा ने प्रतिष्ठित सेंट जोंस कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद वह सेंट जोंस कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में शिक्षक बने। इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि को ज्चाइन किया। यहां आने के बाद प्रो. अजय तनेजा रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष बने। इसके साथ ही डीन रिसर्च, एक्यूआईसी के निदेशक के साथ-साथ लगभग तीन साल से विवि के प्रतिकुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रो. तनेजा के बाद 25 वर्ष से अधिक का अध्यापन और शोध का अनुभव है। प्रो. तनेजा ने एयर पॉल्यूशन पर विशेष कार्य किया है। उनके शोध कार्यों से सामने आए परिणामों को विभिन्न योजनाओं में अहम आधार बनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।