Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAkhilesh Yadav to Visit Agra on April 19 for Meeting with SP MP
19 को आगरा आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Agra News - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे सैफई से निकलेंगे और 11:30 बजे संजय प्लेस स्थित सपा सांसद के आवास पर पहुंचेंगे। सांसद से मुलाकात के बाद वह...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 11 April 2025 09:03 PM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। वे सैफई से सुबह 11 बजे निकलेंगे। संजय प्लेस स्थित सपा सांसद के आवास पर 11:30 बजे पहुंचेंगे। सांसद और उनके परिवारीजनों से मुलाकात के बाद वे सुविधाजनक समय पर सैफई के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। उनके निजी सचिव गंगाराम ने यह कार्यक्रम जारी किया है। साथ ही पुलिस-प्रशासन से उचित सुरक्षा व्यवस्था का आग्रह किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।