BJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Development Initiatives भाजपा ने चौपाल में बताई सरकार की उपलब्धियां, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Development Initiatives

भाजपा ने चौपाल में बताई सरकार की उपलब्धियां

Agra News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा और सुशासन के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने चौपाल का आयोजन किया। कासगंज नगर में विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर योजनाओं की जानकारी दी गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 17 June 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने चौपाल में बताई सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन को 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मण्डलों में शक्ति केन्द्रों पर विकसित भारत संकल्प सभा के तहत चौपाल लगाई जा रही हैं। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं क़े बारे में जानकारी दी। कासगंज नगर के 9 शक्ति केन्द्र पंचघर, बड्डू नगर, आवास विकास, मालगोदाम, रेलवे ट्रैफिक, रेलवे डंडा, बड़ी होली, लोधीयान पर विकसित भारत संकल्प सभा की चौपाल का आयोजन हुआ। साथ ही विकसित भारत संकल्प पत्र भी भरवाए गए। चौपाल में वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, विजय लक्ष्मी कश्यप, राजीव माहेश्वरी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क़े 11 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार जानकारी दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य, आलोक कुलश्रेष्ठ, अरविंद पांडेय, शिवेंद्र माहेश्वरी, दिनेश भास्कर, गुरपाल सिंह, करन सिंह, आशुतोष शर्मा, स्नेहलता शर्मा, सोनू बाल्मीकि, राहुल कुमार, सुमन सैनी, अंशुल अग्रवाल, सूरज सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, विनम्र अग्रवाल, अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह बघेल, पवन यादव, राजीव यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।