India-Pakistan Tensions Rise After Pahalgam Attack NCC Cadets Prepare for Service बोले कासगंज: देश की सुरक्षा के लिए हमारे अंदर भी है जोश और जुनून , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndia-Pakistan Tensions Rise After Pahalgam Attack NCC Cadets Prepare for Service

बोले कासगंज: देश की सुरक्षा के लिए हमारे अंदर भी है जोश और जुनून

Agra News - पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिससे लोग गदगद हैं। एनसीसी कैडेट्स ने सेना का सहयोग करने के लिए तैयारियां...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 15 May 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
बोले कासगंज: देश की सुरक्षा के लिए हमारे अंदर भी है जोश और जुनून

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उभरे तनाव पर हर किसी की नजर है। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से जिले के सभी लोग गदगद हैं। सैन्य कार्यवाई के बाद लोग जवानों के शौर्य की गाथा गा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के एनसीसी कैडेट्स में भी पूरे जोश के साथ जरूरत पड़ने पर एक सैनिक की तरह मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं। कैडेट्स प्रतिदिन सुबह पूर्वाभ्यास भी कर रहे हैं। ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर वे सेना का सहयोग कर सके। आपके अपने दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने जनसंवाद कार्यक्रम बोले कासगंज के तहत शहर में स्थित बीएवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद स्थापित कर भविष्य के लिए उनकी तैयारियों को जाना।

इस दौरान सभी कैडेट्स ने खुलकर अपनी बात रखी। सैनिक बनने का सपना लेकर ही प्रत्येक छात्र एनसीसी में शामिल होता है। बचपन से ही कैडेट्स को इसके लिए तैयार किया जाता हैं। सेना के अधिकारी ही एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षिण पूर्ण कराते हैं। उन्हे सैन्य सहित अन्य सभी तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। विपरित परिस्थितियों में कैसे सेना की तरह मोर्चा सम्हालना है, इससे वे पहले से ही प्रशिक्षित हैं। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत हुई कार्यवाही के बाद से ही सभी कैडेट्स बहुत गदगद हैं। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच उभरे तनाव के बाद से ही इन कैडेट्स ने प्रतिदिन पूर्वाभ्यास भी करना शुरू कर दिया हैं। ताकि जरूरत के समय ये सेना की तरह मोर्चा सम्हाल सकें। इन सभी कैडेट्स को निशाना लगाना तथा एसएलआर एवं एलएमजी जैसे आधुनिक वैपन चलाना भी आता है। इनको ट्रेनिंग कैंप के दौरान इसकी ट्रेनिंग दी गई है। जंगलों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में किस तरह से चलना है, रहना है इन सभी के लिए वे पहले से ही तैयार हैं। एनसीसी में शामिल छात्र भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने में जुट गए हैं। कैडेट्स ने बताया कि आतंकियों ने जिस तरह से पहलगाम में 26 लोगों की हत्या की थी। हमारी सेना ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए उसका बदला ले लिया है। महज 20 मिनट के भीतर सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करते हुए अब तक की सबसे ऐतिहासिंक कार्रवाई की है। हम सभी सेना के शौर्य और सरकार के त्वरित निर्णय से गौरवान्वित हैं। आतंक का सफाया होना चाहिए। इसके लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं इसमें देश का हर नागरिक साथ खड़ा है। एनसीसी कैडेट्स हर समय देश सेवा के लिए तैयार रहते हैं। आपदाओं के साथ ही हर विपरीत समय में ये मोर्चा संभालते हैं। तमाम धार्मिक आयोजनों में व्यवस्था संचालन का दायित्व सभी बखूबी निभाते हैं। पीड़ितों की मदद और सेवा का कार्य इनके द्वारा निरंतर किया जा रहा है। कैडेट्स पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। आवश्यकता पड़ने पर हम सभी सेना के साथ लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। एनसीसी कैडेट्स बताते हैं, कि उन्हें देश सेवा, विपरीत परिस्थितयों से निपटने का प्रशिक्षण ही दिया जाता है। लोगों की कैसे मदद करेंगे इसको लेकर हम सभी पहले से प्रशिक्षित हैं। इस कारण जरूरत पड़ने पर हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। भारत ने आतंकियों के सफाए के लिए जो कदम उठाए हैं उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। हम सभी इससे काफी उत्साहित हैं। आतंकवाद के सहारे पाकिस्तान हमारे देश को कमजोर करना चाहता है। भारत पहले भी पाकिस्तानी आतंकियों के बहुत जख्म सह चुका है। लेकिन अब और नहीं, अब हम आतंकियों के हर हमले का बहुत अच्छी तरह से जवाब देना सीख चुके हैं। -जितेंद्र पाकिस्तान से आये आतंकवादियों ने हमारे 28 परिवारों को बर्बाद किया है। ऐसे आतंकियों तथा उन्हें पालने वाले पाकिस्तान को हमारी सेना ने सही सबक सिखाया है। भारत की सेना ने आतंकवादियों के घर में घुसकर उनके आका को भी खत्म कर दिया है। -शिवम हमारी संप्रभुता व सुरक्षा को जब-जब चुनौती मिली है, हमने तब साहस और दृढ़ता के साथ उसका माकूल जवाब दिया है। देश के आम नागरिकों पर बर्बरता पूर्ण हमले का यह अंजाम भुगतना पड़ेगा, पाकिस्तान ने कभी सोचा भी नहीं होगा। -गौरव कुमार ऑपरेशन सिंदूर सेना का अभियान देश की नारी शक्ति को समर्पित है। यह जवाब है उन आतंकवादियों को जिन्होंने नारी शक्ति के सिंदूर को मिटाने की हिमाकत की। आतंकी नहीं जानते कि भारत की नारी शक्ति देश को मर-मिटने का जज्बा भी रखती हैं। -करन वशिष्ठ भारत हमेशा शांति चाहता रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा और भारत में आतंकी भेजता रहा। भारत ने बहुत सहन कर लिया और पाकिस्तान को सुधरने का बहुत मौका दिया। भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में ही जवाब दिया है।-रितिक कुमार आतंकवादियों को पनाह देने वाले मुल्क के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिये। सभी को एकजुट होकर सबक सिखाना चाहिये। भारत ने तो इसे सबक सिखा हीदिया , विश्व के अन्य देशों को भी चाहिये कि वे पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाएं। -अखिलेश भारत काफी समय से आतंकवाद को झेलता आ रहा था। वहीं पाकिस्तान आतंकियों को भेजने से बाज नहीं आ रहा था। अब भारत आतंकवाद नहीं सहेगा और ना ही आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को छोड़ेगा। -रितेश मिश्रा भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां मारे गये वे आतंकी थे, जो भारत में आतंक फैला रहे थे। हमारी सेना ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया है। -हिरदेश यादव भारत-पाक के तनाव ने एक बार फिर सैन्य ताकत व राष्ट्रीय गर्व की भावना को चरम पर ला दिया है। हम एनसीसी कैडेट्स में इस समय गजब का देशप्रेम का दिख रहा है। विषम परिस्थिति से निपटने के लिए हम सभी कैडेट्स तैयार हैं। -सोनू वर्मा एनसीसी कैडेट्स की भूमिका राष्ट्रीय एकता, आपदा प्रबंधन और समुदाय सेवा में महत्वपूर्ण हो सकती है। पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक बन चुका था। वह बर्बादी के कगार पर है। उसे सबक सिखाना बहुत जरूरी था। -अश्विनी कुमार मैं एक एनसीसी की कैडेट हूं और एक कैडेट होने के नाते देश की सुरक्षा के लिए हमारे भीतर जोश व जुनून बरकरार है। लेफ्टिनेंट सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी हमारे देश की वीरांगनाओं ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए हैं। -विवेक कुमार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध एक जटिल और गंभीर मुद्दा है। एक एनसीसी कैडेट के रूप में, मेरा मानना है कि हमें शांति और सौहार्द के लिए काम करना चाहिए लेकिन अगर कोई हम पर युद्ध थोपे तो हम पीछे नहीं हट सकते। -पुष्पराज देश की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। लेकिन कोई हमारे यहां अस्थिरता फैलाने की कोशिश करता है, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान ने अपनी सारी हदें पार कर दी थीं, जिसका भारतीय सेना ने उसे अच्छी तरह जवाब दिया है। -अजय कुमार ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकी ठिकानों को ही ध्वस्त किया था। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने पलटवार का नाकाम प्रयास किया। हमारी सेन ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर ही दम लिया। हम सभी सेना के साथ खड़े हैं। -प्रशांत कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।