Mission Shakti Phase Four Empowering Women in Kasganj District महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMission Shakti Phase Four Empowering Women in Kasganj District

महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर

Agra News - जनपद में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एएसपी राजेश भारती ने महिलाओं को सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया। विभिन्न स्कूलों और पंचायतों में महिलाओं और युवतियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 24 April 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर

जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज चार के तहत गुरुवार को भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। एएसपी राजेश भारती ने थाना सोरों के गांव भड़पुरा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया। इसके अलावा आपरेशन जागृति की टीमों ने थाना कासगंज की पंचायत, प्राइमरी स्कूल मनौटा, नगर पालिका कन्या इण्टर कालेज कासगंज, थाना सोरों क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल भड़पुरा, श्री बल्देव बिहारी उमावि नगला खंजी, थाना ढोलना के पंचायत, प्राइमरी स्कूल छावनी, महिला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10, तहसील रोड़, थाना अमांपुर के प्राइमरी स्कूल, भृगवासिनी, श्रीमती महादेवी उमावि बरसौंडा, थाना सिढ़पुरा के प्राइमरी विद्यालय सलूपुरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिढ़पुरा, श्री अनोखेलाल आर्य उमावि नाथपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं, युवतियों को जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिलाओं में वैचारिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने के लिए उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ रिलेशनसिप एवं साइबर हिंसा, नशावृत्ति के दुष्परिणामों, पारिवारिक विघटन, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं महिलाओं की सहायता के लिए बने कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग कर झूठे अभियोग पंजीकृत कराये जाने के दुष्परिणामों से अवगत कराया। विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर एवं योजनाओं की जानकारी भी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।