दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Agra News - अमांपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुराचार और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने किशोरी को घर बुलाकर दुराचार किया और विरोध करने पर वीडियो सोशल...

अमांपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को घर बुलाकर उससे दुराचार करने और बाद में दुराचार के विरोध पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस को उसके चार अन्य सहयोगियों की तलाश है। बता दें कि गत दिवस अमांपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इसमें बताया था कि उसकी बेटी को घर बुलाकर नामजद ने दुराचार किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान पुत्र जब्बार उर्फ छोटे व सारिक, सानू व दो और के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
थानाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने मुख्य आरोपी अरमान पुत्र जब्बार उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।