जनपद में तापमान 41 के पार, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
Agra News - जनपद में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचाव के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।...

जनपद में अप्रेल माह का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। दोपहर के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक होने लगा है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी जनपद में तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। जिससे लोग गर्मी से अकुला गए और गर्मी से बचाव के लिए तमाम जतन करते दिखाई दिए। जनपद में भीषण गर्मी शुरू होते ही लोगों ने भी ऐहतियात बरतना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय तापमान अधिक होने पर लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। बुधवार को भी दोपहर के समय लोगों को पसीने से तर बतर करने वाली गर्मी का अहसास हुआ। अधिक तापमान के बीच लोगों ने सड़कों पर निकलना कम कर दिया। बुधवार को भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहिया वाहनों की संख्या नगण्य दिखाई दी। जबकि बड़े वाहनों की संख्या भी कम रही। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। शाम के समय सूर्यास्त के बाद ही लोग बाजार से जरूरी सामान की खरीददारी करने के लिए निकले। मौसम विभाग आगामी दिनों में भी गर्मी के बढ़ने की संभावना जता रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।