चैत्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Agra News - चैत्र पूर्णिमा के दिन, जनपद में हजारों श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचे। सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, और कादरगंज घाटों पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए। राजस्थान, मध्यप्रदेश और...

जनपद में चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, कादरगंज घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद दोपहर बाद तक धार्मिक अनुष्ठान किए। शनिवार की सुबह से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही आस-पास के जनपदों से सोरों आए श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा में स्नान व धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए। राजस्थान व मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने पिंडदान व अस्थित विसर्जन क्रिया करने के बाद गंगा स्नान किया। लहरा, कछला व कादरगंज घाटों पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओ ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा जी की पूजा अर्चना करने के बाद घाटों पर मौजूद लोगों को दान भी किया। चैत्र पूर्णिमा के स्नान पर्व को द्रष्टिगत रखते हुए गंगा घाटों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी। सोरों आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन मेला मैदान में बनी पार्किंग में खड़े कराए गए। जिससे श्रद्धालुओं को हरिपदी गंगा में स्नान करने में कोई दिक्कत न हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।