Two Young Bikers Die in Accident on Yamuna Expressway Protest Ensues एक्सप्रेस वे पर दो युवकों की मौत के बाद फूटा गुस्सा , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTwo Young Bikers Die in Accident on Yamuna Expressway Protest Ensues

एक्सप्रेस वे पर दो युवकों की मौत के बाद फूटा गुस्सा

Agra News - मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार शाम को दो बाइक सवार युवकों की एक वाहन से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने खंदौली टोल प्लाजा पर शव रखकर जाम लगाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 2 April 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
एक्सप्रेस वे पर दो युवकों की  मौत के बाद फूटा गुस्सा

मथुरा के थाना बलदेव के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर नगला हेता बरौली के समीप मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों की वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। दोनों युवक खंदौली के रहने वाले थे। जूता फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे के बाद उनके परिजनों ने शवों को रखकर खंदौली टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने काफी देर तक हंगामा किया। करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव त्रिलोकी सिंह ने बताया कि मंगलवार को बाइक सवार दो युवक यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन-145 पर जा रहे थे। नगला हेता बरौली के समीप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृत युवक तरुण कुमार (26) व जैकी उर्फ निर्मल (30) पैंतखेड़ा (खंदौली) के रहने वाले थे। दोनों सिकंदरा में जूता फैक्टरी में काम करते थे। आगरा से खंदौली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़े थे, तभी अचानक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके चलते उनकी मौत हो गयी।

इधर बुधवार को मृत युवकों के परिजनों व ग्रामीणों ने

शवों को रखकर खंदौली टोल प्लाजा के पास यमुना एक्सप्रेस वे नोएडा से आगरा आने वाली साइड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर हंगामा होता रहा। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने वाहन चालकों से अभद्रता भी की। एक घंटे बाद नायब तहसीलदार एत्मादपुर हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन दिया। टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने मृतकों के परिवारों के एक-एक सदस्य का नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीणो का गुस्सा शांत हुआ। वे मौके से हटे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।