Akhilesh Yadav got angry on Raja Bhaiya His defeat in the election is certain, also accepted his mistake regarding BSP उनका चुनाव हारना निश्चित, राजा भैया पर भड़के अखिलेश यादव, बसपा को लेकर अपनी गलती भी मानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsAkhilesh Yadav got angry on Raja Bhaiya His defeat in the election is certain, also accepted his mistake regarding BSP

उनका चुनाव हारना निश्चित, राजा भैया पर भड़के अखिलेश यादव, बसपा को लेकर अपनी गलती भी मानी

प्रतापगढ़ में सपा नेता गुलशन यादव पर एक्शन के बाद राजा भैया पर अखिलेश यादव बुरी तरह बिफरे हुए हैं। मंगलवार को यहां तक कहा कि वह घबराए हुए लोग हैं। इस बार निश्चित चुनाव हारेंगे।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
उनका चुनाव हारना निश्चित, राजा भैया पर भड़के अखिलेश यादव, बसपा को लेकर अपनी गलती भी मानी

यूपी की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक राजा भैया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुरी तरह भड़के हुए हैं। मंगलवार को लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए बिना राजा भैया का नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि उनका अब चुनाव हारना निश्चित है। राजा भैया से जुड़े बसपा सरकार के एक फैसले को अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने पर बदल दिया था। आज इतने साल बाद उसे लेकर भी अखिलेश ने अपनी गलती मानी है। अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दरअसल नगर पंचायत कुंडा के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के खिलाफ प्रशासन ने दो दिन पहले कुर्की की थी। गुलशन की पत्नी के मालिकाना हक वाले करीब एक करोड़ के मकान को पुलिस, प्रशासन ने मुनादी कराकर कुर्क कर लिया था। इससे पहले गुलशन यादव के तीन बैंक खातों को भी सीज किया था। उससे लेनदेन ठप है। पुलिस अब प्रयागराज और लखनऊ स्थित संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के खिलाफ सपा के टिकट पर गुलशन ने चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें:प्रतापगढ़ में सपा नेता की कुर्क होगी सात करोड़ की सपंत्ति, डीएम ने दिया आदेश

इसी मामले को लेकर अखिलेश यादव मंगलवार को राजा भैया पर फायर थे। अखिलेश यादव ने कहा कि उनका (राजा भैया का) चुनाव हारना निश्चित है। सवाल किया कि मुकदमा कब दर्ज हुआ? जो पुलिस कप्तान थे उनसे मेरी बात भी हुई थी। उनकी बात से लगा कि दबाव में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि उस समय बसपा सरकार ने कोई फैसला लिया था। वह फैसला मुझे बदलना नहीं चाहिए था। अखिलेश यादव का इशारा मायावती की बसपा सरकार में राजा भैया और उनके परिवार पर कसे गए शिकंजे और पोटा समेत अन्य एक्शन पर था।

ये भी पढ़ें:राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था सपा नेता, अब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

राजा भैया के खिलाफ सपा से उतरे गुलशन यादव पर एक्शन सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह हम सब जानते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों हो रही है। आर्थिक रूप से भी जितना तोड़ा जा सकता था, तोड़ा जा रहा है। कहा कि टाइम लाइन देखिए मुकदमे कब दर्ज हुए। एफआईआर कौन लोग करवा रहे हैं। वो घबराए हुए लोग हैं। उनका चुनाव हारना निश्चित है। वह चुनाव हारेंगे। उन्हें कोई भी गणित चुनाव नहीं जिता सकती है। मैं आपको वह बात याद दिला दूं, जिसे याद नहीं दिलाना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी ने कोई फैसला लिया था, उस जिले में, वो फैसला मुझे बदलना नहीं चाहिए था।