Aligarh Mayor Inspects Jawaan Canal for Surface Water Supply to Combat Water Crisis जवां नहर से पहले चरण में 50 क्यूसेक पानी शहर में लाया जाएगा, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Mayor Inspects Jawaan Canal for Surface Water Supply to Combat Water Crisis

जवां नहर से पहले चरण में 50 क्यूसेक पानी शहर में लाया जाएगा

Aligarh News - फोटो.. महानगर की पांच लाख से अधिक आबादी को मिलेगा इसका लाभ मेयर व

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 27 May 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
जवां नहर से पहले चरण में 50 क्यूसेक पानी शहर में लाया जाएगा

फोटो.. महानगर की पांच लाख से अधिक आबादी को मिलेगा इसका लाभ मेयर व नगर आयुक्त जवां नहर का सिंचाई विभाग के साथ किया निरीक्षण सरफेस वाटर शहर में लाने के लिए नगर निगम ने कवायद की तेज जल निगम व सिंचाई विभाग प्रोजेक्ट की तैयार करेगा डीपीआर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता महानगर में पानी संकट खत्म करने को लेकर मेयर प्रशांत सिंघल ने कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जवां नहर का जल निगम व सिंचाई विभाग के साथ निरीक्षण किया। पहले चरण में 50 क्यूसेक पानी लाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर की पांच लाख से अधिक की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। गर्मी में पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए नगर निगम सरफेस वाटर को शहर में लाने की कोशिश कर रहा है। नगर निगम सीमा में गिरते जल स्तर के कारण कई वार्डों में पेयजल की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जवां नहर से सरफेस वाटर को अलीगढ़ नगर निगम सीमा में लाने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल के साथ सिंचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों को लेकर निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने जल निगम और सिंचाई विभाग को तत्काल प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग को 50 क्यूसेक पानी की उपलब्धता के लिए पत्र भेजने के भी निर्देश दिए। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर में डब्लूटीपी, सीडब्ल्यूआर, ओएसटी इत्यादि सम्मिलित करते हुए डीपीआर तैयार कराई जाने के निर्देश भी दिए। हर साल बढ़ रही शहर में पानी की डिमांड शहर की बढ़ती आबादी व क्षेत्रफल से पानी की डिमांड प्रत्येक साल बढ़ रही है। गर्मियों में पानी को लेकर हाहाकार मच जाता है। शहर में पानी की आपूर्ति गर्मियों में 250 एमएलडी को पार कर जाती है। लेकिन गंगा वाटर की आपूर्ति शुरू होने के बाद शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी। कुल 360 एमएलडी पानी की आपूर्ति शहर में गंग नगर से की जाएगी। 50 क्यूसेक पानी सिंचाई विभाग से नगर निगम डिमांड करेगा। अनुमानित इस पर एक हजार करोड़ रुपये प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे। अलीगढ़ से जवां की दूरी 17 किलोमीटर गंगा वाटर के लिए जवां नहर से लेकर अलीगढ़ शहर तक 17 किलोमीटर पाइप लाइन की जरूरत पडे़गी। पहले हुए सर्वे में यह बात आई थी। जवां नहर के पास पानी के लिए एक स्टोरेज प्लांट बनेगा। स्टोरेज प्लांट से कुछ दूरी पर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। ट्रीटमेंट प्लांट के बाद ओवरहेड टैंक बनेगा। पानी शुद्ध करने के बाद ओवरहेड टैंक में जाएगा और यहां से आपूर्ति पाइप लाइन के जरिए की जाएगी। फैक्ट फाइल शहर की अनुमानित बादी-15 लाख वार्ड-90 पानी की प्रतिदिन जरूरत-250 एमएलडी गंगा वाटर से होगी आपूर्ति- 50 क्यूसेक जवां नहर से शहर की दूरी 17 किलोमीटर महापौर ने कहा महापौर ने कहा पानी की किल्लत खत्म करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि जल्द ही शहरवासियों को जवां नहर का पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इसकी तेजी से पैरवी की जाएगी। ताकि शहर के लोगों को गर्मी में संकट नहीं झेलना पड़े। प्रशांत सिंघल, मेयर। बोले नगर आयुक्त सिंचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया है। जल्द ही प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो जाएगी और शहरवासियों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।