Aligarh Woman Found Dead Family Accuses In-Laws of Dowry Murder फंदे पर लटका मिला महिला का शव,पति समेत छह पर मुकदमा, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Woman Found Dead Family Accuses In-Laws of Dowry Murder

फंदे पर लटका मिला महिला का शव,पति समेत छह पर मुकदमा

Aligarh News - अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। महिला की शादी 9 दिसंबर 2023 को हुई थी और विवाद के चलते उसने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 25 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
फंदे पर लटका मिला महिला का शव,पति समेत छह पर मुकदमा

- थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बोनेर का मामला, काफी दिन से चल रहा था दंपति में विवाद - चार दिन पहले मायके से ससुराल आई थी महिला, नौ दिसंबर 2023 को हुई थी शादी

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर में बुधवार की रात महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इगलास के गांव चन्दफरी निवासी आरती (21) की शादी नौ दिसंबर 2023 को बौनेर निवासी जितेन्द्र प्रताप के साथ हुई थी। पति जनसेवा केन्द्र चलाता है। परिजनों के अनुसार शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में बाइक और रुपयों की मांग करते थे। इसे लेकर दंपति के बीच विवाद रहता था। चार दिन पहले ही पति जितेन्द्र समझौता के बाद आरती को मायके से घर लेकर आ गया। बुधवार की रात फिर से दंपति के बीच विवाद हो गया। तभी आरती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उधर खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति जितेन्द्र प्रताप,ससुर पप्पन,सास विमलेश समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0-पापा मुझे बचा लो ये मार डालेंगे---

आरोप है कि आखिरी बार बुधवार की रात आरती ने अपने पिता को फोन कर कहा कि पापा यह लोग मुझे मार रहे हैं। मुझे बचा लो। इस पर पिता ने विवाद को हल्के में लिया और कहा बेटा हम सुबह आ जाएगें। पिता का आरोप है कि अगर हम रात ही आ जाते तो शायद बेटी की जान बच जाती।

0-वर्जन

महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

-एसपी सिंह,इंस्पेक्टर गांधीपार्क

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।