Vande Bharat Express to Connect Delhi Aligarh Kanpur Prayagraj and Patna अलीगढ़ को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsVande Bharat Express to Connect Delhi Aligarh Kanpur Prayagraj and Patna

अलीगढ़ को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन

Aligarh News - अलीगढ़ जंक्शन को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है। यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज होते हुए पटना जाएगी। ट्रेन सुबह 10 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 10:02 पर कानपुर के लिए रवाना होगी। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 28 March 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
अलीगढ़ को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन

- नई दिल्ली से वाया अलीगढ़ पटना को जाएगी वंदे भारत - दिल्ली से चलकर सुबह दस बजे आएगी वंदे भारत ट्रेन

- अलीगढ से कानपुर, प्रयागराज और पटना जाने में सुविधाजनक

अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता

अलीगढ़ से कानपुर, प्रयागराज और पटना तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर रेलवे बोर्ड ने दी है। अलीगढ़ जंक्शन को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई है। यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर वाया अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज होते हुए पटना को जाएगी।

अलीगढ़ जंक्शन को अभी तक वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की सौगात छह माह के ट्रायल पर मिली है। वहीं अब समर स्पेशल के रूप में एक और वंदे भारत की सौगात अलीगढ़ जंक्शन को मिली है। यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अलीगढ़ में दो मिनट में ठहराव के बाद कानपुर, प्रयागराज, बक्सर होते हुए पटना को जाएगी। दिल्ली से चलकर यह ट्रेन सुबह 10 बजे अलीगढ़ आएगी। 10:02 पर कानपुर के रवाना होगी। पटना से चलकर यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन पर शाम 05:58 मिनट पर आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली से पटना के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अलीगढ़ में वंदे भारत स्पेशल को ठहराव दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।