अम्बेडकरनगर-वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को गर्मी से बचाने को सौंपे पंखे
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में परम फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम दहीरपुर में वृद्धों के लिए भोज का आयोजन किया और उन्हें पंखे सौंपे। गर्मी से राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि...

अम्बेडकरनगर। समाजसेवी संस्था परम फाउंडेशन के तत्वावधान में वृद्धाश्रम दहीरपुर में भोज का आयोजन किया गया। साथ ही वृद्धों के लिए पंखे सौंपे गए। सामग्री पाकर वृद्धजन काफी प्रसन्न नजर आए। परम फाउंडेशन ने दहीरपुर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को गर्मी से राहत देने के लिए पंखे सौंपे। साथ ही उन्हें भोजन भी कराया। फाउंडेशन अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मौजूदा समय में गर्मी चरम पर है। ऐसे में वृद्धों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पंखे सौंपे गए हैं। समय समय पर वृद्धाश्रम में सामग्रियां उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान डॉ जितेंद्र वर्मा, अभिषेक, मेजर, अमन, रवि, रामचरित्र सेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।