जिंदा होने की आशंका पर प्राइवेट पार्ट पर भी किया था हमला
Etah News - पुलिस जांच में अनुज की हत्या के बाद चाचा पर शक हुआ। लेकिन सही जांच से चाचा निर्दोष साबित हुए और जेल जाने से बच गए। दो बालकों की पूछताछ में बयान बदलने से पुलिस को शक गहरा गया। मामले में राजनीतिक दबाव...

पुलिस जांच में सामने आया कि अनुज की हत्या करने के बाद भागने लगे। आशंका हुई कि कहीं उसकी सांस तो नहीं चल रही है। इसके बाद फिर से वापस गए और प्राइवेट पार्ट को नुकीली वस्तु से काट दिया था। हत्या करते समय बालकों के हाथ नहीं कांपे। मिरहची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एक बाल अपचारी के हाथ पर कटने का निशान था। कटने का निशान ऐसा था जैसे वह हमला करते समय लगा हो। इससे पुलिस को शक हुआ और बाद में दोनों ही पूछताछ में बयान भी बदल रहे थे। इससे पुलिस का शक गहरा गया।
हालांकि बाल अपचारी होने के कारण पुलिस ने खुलासा करने में समय लिया और पुलिस का दावा है कि उन्होंने सही खुलासा किया है। सही जांच से झूठा जेल जाने से बचा चाचा शुरुआत में पुलिस को हत्या के मामले में चाचा पर शक था और पूरे मामले में पुलिस ने चाचा को हिरासत में भी लिया था। हंगामा होने के कारण पुलिस को अगले दिन चाचा को छोड़ना पड़ा था। पुलिस को सही जांच करने की बात कहीं गई थी। राजनीतिक दबाव भी काफी बढ़ रहा था। पुलिस की सही जांच से निर्दोष जेल से जाने से बच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।