Gurugram Health Department Sets Up Isolation Wards Amid Rising COVID Cases सिविल अस्पताल में 30 बिस्तर का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Health Department Sets Up Isolation Wards Amid Rising COVID Cases

सिविल अस्पताल में 30 बिस्तर का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार

गुरुग्राम में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में 30 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। उपमंडल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 10-10 बिस्तरों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवThu, 29 May 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
सिविल अस्पताल में 30 बिस्तर का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार

गुरुग्राम। कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में 30 बिस्तर का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार कर लिया है। इसके अलावा उपमंडल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10-10 बिस्तरों के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मरीजों में हल्के और मध्यम लक्ष्ण देखे गए हैं। सभी मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। जितने भी मरीज अब तक कोविड संक्रमित आए हैं, उनसे पता किया जा रहा है कि वे किस-किस के संपर्क में अब तक आए हैं। वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई हैं।

उप सिविल सर्जन डॉ. जेपी रजलीवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि वे मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। नियमित रूप से हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्णतया तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।