Ambedkar Jayanti Grand Procession Celebrates Dr B R Ambedkar s Legacy आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmbedkar Jayanti Grand Procession Celebrates Dr B R Ambedkar s Legacy

आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा

Amroha News - हसनपुर। आंबेडकर जयंती पर डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने नगर में शोभायात्रा निकाली। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने रहरा अड्डे से फीता

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 14 April 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा

आंबेडकर जयंती पर डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने नगर में शोभायात्रा निकाली। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने रहरा अड्डे से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा शिवाजी मार्ग, घास मंडी, दरबार, जनकपुरी, पंसारा बाजार, इंदिरा चौक, वर्मा मार्केट होती हुई आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारतीय संविधान, संविधान लिखते हुए बाबा साहेब, बाबा साहेब एवं पत्नी रमाबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व भारत माता की झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण रास मंडल, नाग-नागिन नृत्य एवं चना जोर गरम के कलाकारों की प्रस्तुति मन मोह रही थी। इस दौरान महीपाल सिंह, विनोद कुमार गौतम, महेंद्र सिंह आर्य, जगत सिंह, चंचल सागर, ललित कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुशील भगत जी, अरविंद कुमार अन्ना, अतर सिंह जाटव, विजय कुमार गौतम, दिनेश गौतम, रामवीर सिंह, बदर कुरैशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।