Celebrations Mark 134th Birth Anniversary of Dr B R Ambedkar with Grand Processions and Ceremonies इटावा में आंबेडकर जयंती पर आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsCelebrations Mark 134th Birth Anniversary of Dr B R Ambedkar with Grand Processions and Ceremonies

इटावा में आंबेडकर जयंती पर आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा

Etawah-auraiya News - डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। शोभा यात्राएं निकाली गईं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक सरिता भदौरिया ने कलेक्ट्रेट में समारोह की अध्यक्षता की। भाजपा ने बूथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाMon, 14 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में आंबेडकर जयंती पर आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा

संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती की सोमवार को जिले भर में धूम रही। जगह जगह कार्यक्रम भी आयोजित हुये वहीं शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गयी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बौद्ध बिहार स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लाइन पार अजीत नगर से बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख राम लखन व पूर्व टिकट निरीक्षक राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। अजीत नगर से शुरू हुई शोभायात्रा भरथना चौराहा, अशोक नगर होते हुए तहसील चौराहा पर पहुंची जहां पर अन्य शोभायात्रा भी इसी में शामिल हुईं। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध,डा. भीमराव आंबेडकर, सम्राट अशोक, नारायण गुरु, संत गाडगे, संत रविदास आदि झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष रवि कुमार जाटव, आयोजक मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार दोहरे, महामंत्री प्रांशु जाटव, समाजसेवी सौरभ व्यास, जितेंद्र सिंह, सभासद सुनील दत्त अंबेडकर, बलवीर सिंह शिवम, जय नारायण चौधरी, अवनीश गौतम, कुलदीप दोहरे, अमरपाल सिंह, राम सिंह, मुकेश कुमार, प्रेम सिंह अंबेडकर व पूर्व सभासद अनुपम अंबेडकर आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

सदर विधायक सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। उन्होंने अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदर विधायक ने कहा कि भीमराव अंबेडकर जी का 134 वां जन्म दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें भी सभी के साथ सम्मान व्यवहार रखना चाहिए एवं उनके विचारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा ने किया। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव उपस्थित रहे।

डा.आंबेडकर के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रही है भाजपा

भारत रत्न बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रम संचालित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने सदर विधानसभा के इटावा प्रथम मंडल के शक्ति केंद्र शिवनारायण की मड़ैया बूथ पर डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रमाकांत शर्मा, सभासद शरद वाजपेयी, विवेक गुप्ता, धनीराम शंखवार, जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, बिरला शाक्य, जितेंद्र जैन थे।

धूमधाम से निकलीं बाबा साहब की शोभा यात्राएं

बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर काफी संख्या में लोगों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर बाबा साहब अमर रहें जैसे नारे लगाते हुए कई शोभायात्राएं निकाली। भाजपा ने सभी बूथ केंद्रों पर पार्टी के बड़े नेताओ को जिम्मेदारी सौंपकर क्षेत्र के गांव सोनेपुरा, हनुमंतपुरा, भदौरियनपुरा, गढ़ैया, रानीपुरा, राजपुर,बिहार आदि गांव में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

महेवा में धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जंयती

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती महेवा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर बाबा साहब की मूर्ति पर सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने साथियों के साथ पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। दोपहर में सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बस्ती महेवा में आंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अतिरिक्त कई जगह डॉ आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

नगर में निकली शोभा यात्रा, पालिका में गोष्ठी

मोहल्ला मोतीगंज में बुद्ध बिहार पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा विभिन्न झाकियों के साथ नगर में निकाली गई। नगर पालिका परिसर में मुख्य अतिथि के रूप भरथना विधायक राघवेन्द्र गौतम ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अजय यादव “गुल्लू”, भाजपा नेता दिवाकांत शुक्ला, हाकिम सिंह यादव अधिवक्ता, सभासद सुशील पोरवालनानू बाबा, शिवराम सिंह यादव समेत अन्य कई तथा पालिका कर्मी मौजूद थे।

कांग्रेस ने बाबा साहब को किया याद

संविधान निर्माता की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि बाबा साहिब ने आजीवन शोषित वंचित दलित समाज के सर्वांगीण विकास उन्नयन के लिए सतत प्रयास किया। संचालन शहर अध्यक्ष मो राशिद ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, वाचस्पति द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, शोजब रिज़वी, करण सिंह राजपूत, सतीश, सरला जाटव, आनंद दुबे, धीरेंद्र अवस्थी, प्रदीप द्विवेदी, कृपा राम राजपूत, अंबुज त्रिपाठी, स्वाति सिंह ने संबोधित किया।

सभी वर्गों ने मनाई डा. आंबेडकर की जयंती

भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गांव नगला असरोही में भव्य आयोजन किया गया। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दयानंद, रामप्रकाश, राजाराम, अरविंद कुमार, दलबीर माथुर आदि की सक्रिय सहभागिता की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।