बोले कांग्रेसी...बाबा साहेब के संविधान से चलेगा देश
Amroha News - अमरोहा। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह के निवास पर पुष्पांजलि सभा एवं विचार

बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह के निवास पर पुष्पांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन वृतांत की जानकारी दी व उनके बनाए संविधान पर विस्तार संग चर्चा की। सभी ने बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार बाबा साहेब के बनाए संविधान को बदलना चाहती है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, रेखा रानी, जिला महासचिव शाहिद आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।