कर्नल सोफिया का अपमान बर्दाश्त नहीं : कटारिया
Amroha News - अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कलक्

जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा की भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के साथ ही राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। इस ओर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, सचिन चौहान, ख्यालीराम राणा, राजकुमार अरुण, शाहिद सिद्दीकी, मयंक गुर्जर, मेराजुल जफर एडवोकेट, अली इमाम रिजवी एडवोकेट, जीशान अली, मोहसिन अली, अली हसन, शेर सिंह जाटव, इकबाल अंसारी, मंगल सिंह गुर्जर, तालिब इदरीसी, योगेंद्र कटारिया, शहाबुद्दीन सैफी, अमरपाल सिंह गुर्जर, विक्रम सिंह गुर्जर, शमीम अब्बासी, रईस अहमद आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।