Explosion at Firecracker Factory Injures 8-Year-Old Boy in Bhawali पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बालक झुलसा, मची अफरातफरी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsExplosion at Firecracker Factory Injures 8-Year-Old Boy in Bhawali

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बालक झुलसा, मची अफरातफरी

Amroha News - रहरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भावली के पास बगद नदी के किनारे संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार शाम विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में काम कर रही म

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 1 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बालक झुलसा, मची अफरातफरी

थाना क्षेत्र के गांव भावली के पास बगद नदी के किनारे संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार शाम विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में काम कर रही मां के पास खेल रहा आठ वर्षीय बच्चा विस्फोट की चपेट में आकर झुलस गया। फैक्ट्री में भी खासा नुकसान हुआ। घायल बालक का उपचार संभल जिले के गंवा के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार रहरा लिंक मार्ग पर भावली से करीब एक किमी पहले बगद नदी के किनारे पटाखा फैक्ट्री चल रही है। फैक्ट्री संचालक नोएडा का निवासी बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आसपास के गांवों के लोग पटाखा बनाने का काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि भावली निवासी विमलेश देवी भी फैक्ट्री में पटाखे बनाती हैं। मंगलवार को वह अपने आठ वर्षीय बेटे आकाश को साथ लेकर फैक्ट्री गई थी। इस दौरान फैक्ट्री में रखे पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया। आकाश विस्फोट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। बालक को आनन-फानन स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर गंवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। उधर, विस्फोट से मौके पर अफरातफरी मच गई। मजदूर व कारीगर जान बचाकर भाग निकले। फैक्ट्री में काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष सुकर्मपाल राणा ने फैक्ट्री में विस्फोट होने व बालक के झुलसने के मामले की जानकारी से इनकार किया है। इस बावत फैक्ट्री स्वामी के मुताबिक 15 दिन पूर्व फैक्ट्री में पटाखा निर्माण शुरू हुआ है। उसका दावा है कि उसके पास पटाखा निर्माण संबंधी सभी वैध कागजात हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री करीब तीन माह से संचालित है। ग्रामीणों ने मांग की है कि फैक्ट्री के सभी कागजातों की जांच कर सुरक्षा मानकों को परखा जाए। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली है। मामले में जांच कराई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है। लाइसेंस व अन्य वैध कागजात देखे जाएंगे। लाइसेंस नहीं होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। परमानंद श्रीवास्तव, तहसीलदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।