हसनपुर में निकली श्रीबालाजी भगवान की शोभायात्रा
Amroha News - हसनपुर। श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर श्रीसंकट मोचन बालाजी दरबार वृंदावन धाम कालोनी के संयोजन में शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गों से श्रीबालाजी भगवान की शो

श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर श्रीसंकट मोचन बालाजी दरबार वृंदावन धाम कालोनी के संयोजन में शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गों से श्रीबालाजी भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पीले वस्त्र और महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम दरबार, शिव परिवार एवं बालाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई। शोभायात्रा नगर के रहरा बाईपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी से शुरू होकर कोतवाली, आंबेडकर पार्क, वर्मा मार्केट, पंसारा बाजार, जनकपुरी, घास मंडी आदि स्थानों से होते हुए रहरा बस स्टैंड की कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु श्रीबालाजी महाराज के भजन गाते हुए चल रहे थे। बैंड पार्टी ने भी धार्मिक धुनें बजाई। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, नीरज शर्मा, अतुल गर्ग, मुनिराज, जयपाल, श्याम अग्रवाल, प्रतीक, प्रीति, विनोद, राजीव कुमार, अरुण, देवेंद्र शास्त्री, नंदराम, कमल, अंकित और देवीराम आदि श्रद्धालु रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।