भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, तेज हवा संग उमड़ रहे बादल
Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। भीषण तपिश से बेहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल आएगा। पश्चिमी विक्षोभ से 27

भीषण तपिश से बेहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल आएगा। पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलने उम्मीद है। रविवार की सुबह से मौसम की चाल बदली नजर आ रही है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी होश उड़ाए रही। शाम से फिर बादल छाने लगे हैं। उधर मौसम के बदले मिजाज को देखकर एक बार फिर अन्नदाता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि क्षेत्र में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है।
भीषण तपिश से लोग बेहाल हैं। शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा 20 डिग्री रिकार्ड हुआ। हालांकि, रविवार से अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश के मुताबिक मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी।
रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर के समय तेज धूप खिली रही। शाम को फिर बादल छाने शुरू हो गए। वहीं, सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे अमरोहा में अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। जिले में गेहूं की कटाई में थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। करीब 70 फीसदी कार्य संपन्न हो चुका है। 30 फीसदी कार्य अभी शेष रहा है। ऐसे में आंधी बारिश आती है तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।