Public Court in Narpatganj Resolves Land Disputes Efficiently नरपतगंज: जनता दरबार में आठ मामलों पर हुई सुनवाई, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPublic Court in Narpatganj Resolves Land Disputes Efficiently

नरपतगंज: जनता दरबार में आठ मामलों पर हुई सुनवाई

नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आठ मामलों पर सुनवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 28 April 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
नरपतगंज: जनता दरबार में आठ मामलों पर हुई सुनवाई

नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आठ मामलों पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों के लिए नोटिस के आधार पर दोनों पक्षों की सहमति से पांच मामलों का आन द स्पॉट निष्पादन किया गया। भू विवाद से संबंधित कई मामलों पर सुनवाई कर दिशा निर्देश दिए गए। सीओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि नरपतगंज थाना में लगातार शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र भू विवादों के मामलों में लगातार कमी आ रही है। जनता दरबार में सीओ रविंद्र कुमार, एएसआई अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, रेणु कुमारी समेत बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।