भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार
Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कूलर-पंखे की हवा में भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कूलर-पंखे की हवा में भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गुरुवार को जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने भी खूब झुलसाया। जिले में बीते कई दिन से गर्मी के तेवर तल्ख बने हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कूलर-पंखों की हवा में भी राहत नहीं मिल पा रही है। परेशान लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में ही कैद रहने के लिए मजबूर हैं। गलियों और मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे तक पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। वहीं गुरुवार को जिले का अधिक्तम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले कुछ दिन और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भीषण गर्मी के बीच सिंचाई का संकट भी गहराने लगा है। पशु-पक्षी भी पानी को लेकर व्याकुल है। पावर कट के झटके भी समस्या को बढ़ा रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी लगने पर तेज बुखार व डायरिया की आशंका बढ़ जाती है। गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करें एवं पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के साथ ही सिर ढककर ही घर से बाहर निकलें। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।