पूराबाजार में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा
Ayodhya News - अयोध्या में रविवार को भाजपा महानगर द्वारा तिरंगा यात्रा और महिला मोर्चा द्वारा सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में सुबह 7:30 बजे शुरू होगी। इसके अलावा,...

अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र में रविवार को भाजपा महानगर द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा व महिला मोर्चा द्वारा सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सर्किट हाउस सभागार में अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती समारोह में महानगर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय सेना के सम्मान में पूरा बाजार ब्लाक से प्रातः 7ः30 मिनट पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो बच्चूलाल इंटर कालेज पर समाप्त होगी। पूरा बाजार में महिला मोर्चा द्वारा तिरंगा सिंदूर यात्रा निकाली जाएगी। अहिल्या बाई होल्कर के जन्म शताब्दी समारोह पर सर्किट हाउस में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह होंगे। ------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।