Ayodhya Student Akakshobhya Tripathi Achieves 97 6 in 12th Grade Aims to be IAS आईएएस बनकर देश की सेवा करना हमारा लक्ष्य : अक्क्षोभ्या, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Student Akakshobhya Tripathi Achieves 97 6 in 12th Grade Aims to be IAS

आईएएस बनकर देश की सेवा करना हमारा लक्ष्य : अक्क्षोभ्या

Ayodhya News - अयोध्या की अकक्षोभ्या त्रिपाठी ने उदया पब्लिक स्कूल से 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। वे भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनका मानना है कि उनकी सफलता का श्रेय...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 14 May 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
आईएएस बनकर देश की सेवा करना हमारा लक्ष्य : अक्क्षोभ्या

अयोध्या। उदया पब्लिक स्कूल से 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित कर अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली अकक्षोभ्या त्रिपाठी भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनका कहना है कि अभी वह 12वीं की परीक्षा देंगी। उसके बाद सिविल सर्विसेस की तैयारी करेंगी। उनका कहना है कि उनकी इस सफलता का राजा रोज छह से सात घंटे की पढ़ाई और और मां का आशीर्वाद है और गुरुजनों की मेहनत है। बैटमिंटन खेलने की शौक है लेकिन राजनीति में किसी नेता पर भरोसा नहीं है। शक्तिनगर कालोनी देवकाली की रहने वाली अक्क्षोभ्या कहती हैं कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और अपनी बहन का देना चाहती हैं।

उनका संदेश छात्र-छात्राओं के लिए यह है कि वह हमेशा पॉजीटिव रहें। कक्षा 10 का सब्जेक्स बहुत बड़ा नहीं है। ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। पिता मनीष त्रिपाठी दिवंगत हो चुके हैं। माता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली बस्ती में अध्यापिका हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।