Electric Workers Protest Continues for 54 Days Against Dismissals in Ayodhya 54वें दिन भी मुख्य अभियंता दफ्तर पर विद्युतकर्मियों का जारी रहा धरना, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsElectric Workers Protest Continues for 54 Days Against Dismissals in Ayodhya

54वें दिन भी मुख्य अभियंता दफ्तर पर विद्युतकर्मियों का जारी रहा धरना

Ayodhya News - अयोध्या में विद्युत मजदूर पंचायत के तत्वाधान में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निष्कासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन 54वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस के कर्मचारियों को हटाया गया है। यदि...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 14 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
54वें दिन भी मुख्य अभियंता दफ्तर पर विद्युतकर्मियों का जारी रहा धरना

अयोध्या। विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों के निष्कासन के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विद्युतकर्मियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को 54वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने इस पर पत्र देकर आसंतोष दर्शाया की किस नियम के अंतर्गत कार्य से बिना किसी नोटिस के हटाया गया है। इस पर मुख्य अभियंता अयोध्या के द्वारा कोई भी संतोष जनक उतर ना मिलने के कारण संगठन ने विरोध में धरना आंदोलन प्रारंभ किया। अगर समय रहते हुए समस्या का समाधान ना किया गया तो इससे उत्पन्न होने वाली समस्त औद्योगिक अशांति की संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य अभियंता वितरण की होगी।

धरने को प्राविधिक संघ के नेता विजय प्रताप सिंह, रघुवंश मिश्रा प्रांतीय उप मंत्री विद्युत मजदूर पंचायत और जय गोविदं सिंह जिलाध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।