बीकापुर में सखियों को सम्मानित किया गया
Ayodhya News - बीकापुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में समूह सखियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश वर्मा ने बबिता, रत्ना शुक्ला, चन्दावती और...

बीकापुर। बीकापुर विकासखंड मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखियों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में शामिल स्वयं सहायता समूह में उम्दा प्रदर्शन करने वाली समुह सखी बबिता, रत्ना शुक्ला, चन्दावती, सुनीता को मुख्य अतिथि दिनेश वर्मा, ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीओ पंचायत धनजीत मौजूद रहे। महिला दिवस पर आयोजित मेहंदी, गीत, गायन प्रतियोगिता में समूह सखियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।