एक ही रात में तीन नलकूपों के मोटर चोरी
Ayodhya News - ग्राम पंचायत टिकरी में अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के नलकूप के मोटर चुरा लिए। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर दी है। पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि चोरी से किसानों में भय व्याप्त है। थाना प्रभारी ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 16 June 2025 12:22 AM

तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकरी से अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के नलकूप के मोटर खोलकर चुरा ले गये। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी सत्यवीर सिंह,अमर सिंह,सुभाष सिंह के नलकूप के मोटर शनिवार की रात अज्ञात चोर चुरा ले गये। इससे किसानों में नलकूप को लेकर भय व्याप्त हो गया है। घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। -------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।