Uttar Pradesh Wrestling Coach Govind Kumar Yadav Appointed for Khelo India Youth Games in Patna उत्तर प्रदेश कुश्ती के टीम कोच चुने गए गोविंद, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsUttar Pradesh Wrestling Coach Govind Kumar Yadav Appointed for Khelo India Youth Games in Patna

उत्तर प्रदेश कुश्ती के टीम कोच चुने गए गोविंद

Azamgarh News - आजमगढ़ के गोविंद कुमार यादव को खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 11 से 15 मई तक पटना, बिहार में आयोजित होगी। यादव की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 8 May 2025 01:40 PM
share Share
Follow Us on
उत्तर प्रदेश कुश्ती के टीम कोच चुने गए गोविंद

आजमगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता 11 से 15 मई तक पटना बिहार में आयोजित हो रही हैं। जिसके लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती के टीम कोच गोविंद कुमार यादव को नियुक्त किया गया। शहर के मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन निवासी गोविंद कुमार यादव इससे पूर्व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के कोच रह चुके हैं। गोविन्द यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम कोच बनाए जाने पर आजमगढ़ के कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उतर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, उतर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, पूर्व प्रमुख शंभू नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।