शाकाहारी जीवन व्यतीत करने के लिए दिया उपदेश
Azamgarh News - मुबारकपुर में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था द्वारा शाकाहारी जीवन के प्रचार के लिए शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सठियांव आश्रम से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए वापस आश्रम पहुंची। भक्तों ने...

मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शाकाहारी प्रचार अद्भुत एवं स्मरणीय जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के तत्वाधान में सठियांव आश्रम से रविवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई। आश्रम से शोभायात्रा निकल होते पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर पुन: आश्रम पहुंच समापन हुआ। शोभायात्रा आश्रम से निकल कर सठियांव चौराहा होते हुए बनवारी मोड,रानीपुर, महरूपुर, समेंदा गांव आदि गांवों में पहंुची,जहां भक्तों ने जय गुरूदेव के संदेश को लोगों को बताया। इसके बाद वहां से शोभायात्रा रसूलपुर ब्योहरा, गुजरपार,कटरा होते हुए अमिलो,चकिया, इब्राहिमपुर,अतरारी होते हुए आश्रम पहुंच कर समाप्त हुआ। पुनवासी प्रजापति ने कहा कि शाकाहारी जीवन सबसे अच्छा जीवन है। उन्होने जय गुरूदेव के उपदेश लोगों को बताया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।