Badaun Assembly Local Outreach Campaign Highlights Government Achievements for Youth Women and Farmers बेटियों और व्यापारियों को दी सुरक्षा की गारंटी : दुर्विजय, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Assembly Local Outreach Campaign Highlights Government Achievements for Youth Women and Farmers

बेटियों और व्यापारियों को दी सुरक्षा की गारंटी : दुर्विजय

Badaun News - ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने बदायूं विधानसभा के पुठी में गांव चलो अभियान के तहत जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 12 April 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
बेटियों और व्यापारियों को दी सुरक्षा की गारंटी : दुर्विजय

क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने बदायूं विधानसभा के पुठी में गांव चलो अभियान के तहत घर घर जनसंपर्क कर ग्राम चौपाल को संबोधित किया। कहा हमारी डबल इंजन की सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है। प्रदेश की बेटियां और व्यापारी पहले सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। जनता ने आठ साल में हमें भरपूर समर्थन दिया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ साल पूरे हो गए हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डबल इंजन की सरकार ने गरीब, मजदूर, बेसहारा और किसानों के लिए नई जिंदगी दी है उनके जीवन में परिवर्तन और खुशहाली आई है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने हजरतपुर में कार्यक्रम में कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। निश्चित तौर पर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। अनेकपाल पटेल, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, रामचरन पाल, धीरेंद्र सिंह, मोहित सिंह, उदय प्रताप सिंह, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, राजेश सिंह, रामखिलाड़ी, ज्ञानेंद्र पाल शर्मा, आकाश यादव, संजय कुमार मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।