Cattle Slaughter Incident Sparks Outrage in Binawar Area जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, कराये दफन, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCattle Slaughter Incident Sparks Outrage in Binawar Area

जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, कराये दफन

Badaun News - बिनावर थाना क्षेत्र में एक और गोवंश कटान की घटना हुई है। ग्रामीणों ने जंगल में खून और मांस के टुकड़े देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को दफन कर दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 25 May 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
 जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, कराये दफन

बिनावर थाना क्षेत्र में गोवंश कटान की एक और घटना सामने आई है। रविवार सुबह गांव ब्यौर के पास जंगल में कुछ ग्रामीणों ने खून और मांस के टुकड़े देखे तो हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर लोगों ने देखा कि झाड़ियों के बीच गोवंश के अवशेष पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिनावर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मौके पर अवशेषों की हालत देखकर साफ अंदेशा जताया जा रहा है कि बीती रात गोकशी की गई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अवशेषों को वहीं जंगल में दफन करवा दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही। पुलिस का कहना है कि तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सख्त निगरानी रखी जाए। बिनावर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जंगल, सुनसान इलाकों और खेतों को तस्करों ने निशाना बना रखा है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।