तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य और पराक्रम को किया नमन
Prayagraj News - भाजपा महानगर द्वारा रविवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य बलों के शौर्य को सम्मानित करने के लिए थी। यात्रा का समापन बरगद घाट मीरापुर में हुआ। औद्योगिक...

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले सैन्य बलों के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा महानगर की ओर से रविवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोठापार्चा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कीडगंज थाने वाली सड़क होते हुए इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, कीडगंज पुलिस बूथ चौराहे से बर्फखाने वाली रोड होते हुए लोहट्टी, कल्लू कचौड़ी चौराहा से कटघर चौराहा होते हुए बलुआघाट चौराहा, गोलपार्क से सिद्धपीठ मां ललिता देवी मंदिर मीरापुर होते हुए बरगद घाट मीरापुर में समाप्त हुई। यात्रा के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के वीर जवानों की वीरता को भुलाया नहीं जा सकता।
यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव के प्रति सम्मान की प्रतीक है। पाकिस्तान में चल रही आतंकवाद की फैक्ट्री को जिस तरह से करारा जवाब दिया गया वह हमारे शौर्य, पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का परिचायक है। तिरंगा यात्रा में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पार्षद साहिल अरोड़ा, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।