Train Cancellations and Schedule Changes Due to Washing Pit Commissioning at Badni Station बढ़नी में ब्लॉक के चलते 31 से 2 जून तक 30 ट्रेनें निरस्त, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTrain Cancellations and Schedule Changes Due to Washing Pit Commissioning at Badni Station

बढ़नी में ब्लॉक के चलते 31 से 2 जून तक 30 ट्रेनें निरस्त

Gorakhpur News - गोरखपुर में बढ़नी स्टेशन पर वाशिंग पिट के कमीशनिंग के कारण कई ट्रेनें निरस्त, शार्ट टर्मिनेट और रिशिड्यूल की गई हैं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। 31 मई से 3 जून तक कई पैसेंजर ट्रेनें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 26 May 2025 04:38 AM
share Share
Follow Us on
बढ़नी में ब्लॉक के चलते 31 से 2 जून तक 30 ट्रेनें निरस्त

गोरखपुर। इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के क्रम में बढ़नी स्टेशन पर बनाए गये वाशिंग पिट के कमीशनिंग के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त तो कुछ को शार्ट टर्मिनेट और कुछ को रिशिड्यूल किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त - बढ़नी से 31 मई को चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी। - छपरा से 31 मई को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 31 मई को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नकहा जंगल से 31 मई को चलने वाली 55071 नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर निरस्त रहेगी।

- बढ़नी से 31 मई को चलने वाली 55074 बढ़नी-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - बढ़नी से 31 मई को चलने वाली 55076 बढ़नी-नकहा जंगल पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नरकटियागंज से 31 मई को चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 1 जून को चलने वाली 55031 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त रहेगी। - सीवान से 1 जून को चलने वाली 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर कैंट से 1 जून को चलने वाली 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर निरस्त रहेगी। - सीवान से 1 जून को चलने वाली 55037 सीवान-थावे पैसेंजर निरस्त रहेगी। - थावे से 1 जून को चलने वाली 55038 थावे-सीवान पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नकहा जंगल से 1 जून को चलने वाली 55069 नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नौतनवा से 1 जून को चलने वाली 55070 नौतनवा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोंडा से 1 जून को चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 1 जून को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर कैंट से 1 जून को चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोंडा से 2 जून को चलने वाली 55033 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - सीतापुर से 2 जून को चलने वाली 55034 सीतापुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नरकटियागंज से 2 जून को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर कैंट से 2 जून को चलने वाली 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी। - सीतापुर से 2 जून को चलने वाली 55059 सीतापुर-शाहजहाँपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोंडा से 2 जून को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नरकटियागंज से 2 जून को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोंडा से 3 जून को चलने वाली 55032 गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नरकटियागंज से 3 जून को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 3 जून को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 3 जून को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर निरस्त रहेगी। - गोरखपुर कैंट से 3 जून को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी। शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन - गोरखपुर से 30 एवं 31 मई को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी आनन्द नगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्द नगर-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी। - बढ़नी से 30 एवं 31 मई को चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी आनन्द नगर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी बढ़नी-आनन्द नगर के मध्य निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 31 मई को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी शोहरतगढ़ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी शोहरतगढ़-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी। - गोरखपुर से 31 मई को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी सिद्धार्थनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी सिद्धार्थनगर-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।