Haryana Wins Overall Championship at Under-17 National Wrestling Competition फ्री स्टाइल इवेंट में हरियाणा की महिला एवं पुरुष टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsHaryana Wins Overall Championship at Under-17 National Wrestling Competition

फ्री स्टाइल इवेंट में हरियाणा की महिला एवं पुरुष टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन

हरियाणा के पुरुष और महिला पहलवानों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। महिला टीम ने 230 अंक और पुरुष टीम ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 27 May 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
फ्री स्टाइल इवेंट में हरियाणा की महिला एवं पुरुष टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन

पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के महिला एवं पुरुष पहलवानों की टीम ओवर ऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। महिला टीम ने 230 अंक, जबकि पुरुष टीम ने 205 अंक हासिल किए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की पुरुष ने 135 दूसरे व महाराष्ट्र की टीम 125 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं महिला वर्ग में दिल्ली 154 अंकों के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश की टीम 122 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। अभी ग्रीको इवेंट के मुकाबले जारी हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान वियतनाम में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी पदकों की झड़ी लगाएंगे। महिला कुश्ती टीम ने सात और पुरुष टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। महिलाओं में हुए कड़े मुकाबले अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कई राेमांचक मुकाबले हुए। 40 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की चेष्टा ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव ने रजत पदक हासिल किया। वहीं दिल्ली की दिशा व महाराष्ट्र की स्नेहल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। 43 किलो भार वर्ग में हरियाणा की रचना, छत्तीसगढ़ की सुभद्रा यादव ने क्रमश: स्वर्ण व रजत पदक और दिल्ली खुशी व महाराष्ट्र की अनुष्काने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 46 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की ऋतुजा ने स्वर्ण, दिल्ली की अदिति कुमारी ने रजत और राजस्थान की कशिश गुरजार व हरियाणा की पूजा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। 49 किलो भार वर्ग में हरियाणा की अंजली व उत्तर प्रदेश की प्रतिमा यादव ने क्रमश: स्वर्ण व रजत, 53 किलो भार वर्ग में हरियाणा की सारिका ने स्वर्ण, दिल्ली की अक्षरा ने रजत पदक जीता। 57 किलो भार वर्ग में दिल्ली की मोनी ने स्वर्ण, हरियाणा की अंतरा ने रजत और मध्यप्रदेश की सुखमन और महाराष्ट्र की आयुष्का ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक पर कब्जा किया। 61 किलो भार वर्ग में हरियाणा की टीना पुनिया ने स्वर्ण, दिल्ली की यशिता ने रजत पदक जीता। 65 किलो भार वर्ग में राजस्थान की अश्वनी विश्नोई ने स्वर्ण, हरियाणा की तानिया ने रजत और पंजाब की पूर्वी शर्मा व उत्तर प्रदेश की आस्था आनंद सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 69 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की मनीषा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की प्रणाली ने रजत, 73 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की काजल ने स्वर्ण, राजस्थान की खुशी चौधरी ने रजत प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में हुए रोचक मुकाबले 45 किलो भार वर्ग में हरियाणा के शिवम, उत्तर प्रदेश के आर्यन व राजस्थान के यशवंत विश्नोई ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 48 किलो भार वर्ग में तेलंगाना के महसुन बिन-अली-बिन खलीफा ने स्वर्ण, हरियाणा के शिवम ने रजत व ओड़िशा के रोहित समा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 51 किलो वर्ग में महाराष्ट्र के धनराज ने स्वर्ण, राजस्थान के विजय रजत और हरियाणा के हर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। 55 किलो में हरियाणा के निशांत, महाराष्ट्र के सोहम व उत्तर प्रदेश के जयवीर सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलो वर्ग में हरियाणा के सतिंदर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सन्नी ने रजत हासिल किया। 65 किलो में दिल्ली के गौरव पुनिया, उत्तर प्रदेश के मोनू यादव व उत्तराखंड के वसील ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किया।71 किलो वर्ग में महाराष्ट्र के सुजय ने स्वर्ण, दिल्ली के रोनित डबास व चंडीगढ़ के सुशांत यादव ने कांस्य पदक जीता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।