Fatal Collision on Mathura Bareilly Highway One Dead Two Injured बरेली हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFatal Collision on Mathura Bareilly Highway One Dead Two Injured

बरेली हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Badaun News - मथुरा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में 45 वर्षीय चरन सिंह की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 2 May 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
बरेली हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

मथुरा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाइवे स्थित मुड़िया गांव के मोड़ के पास हुआ। यहां एक बाइक पर सवार होकर मुड़िया गांव के चरन सिंह 45 वर्ष पुत्र भोजराज किसी काम से रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे के पास पहुंची, वैसे ही दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

टक्कर में चरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दोनों घायल वहां से निजी अस्पताल में चले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोेज ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।