Heatwave Persists Despite Rain in Badaun Farmers Prepare Fields धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsHeatwave Persists Despite Rain in Badaun Farmers Prepare Fields

धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना

Badaun News - बदायूं में रातभर बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर 33 डिग्री तापमान के साथ लोग परेशान रहे। बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को तंग किया। किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 19 June 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना

बदायूं, संवाददाता। बीती रातभर रिमझिम बारिश होती रही। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है बल्कि गर्मी ने लोगों को सताया है। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे और फिर रात में भी राहत नहीं मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है लेकिन न तो बारिश हुई है नहीं गर्मी से राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच हर कोई परेशान दिखा है। दिनभर पसीना-पसीना होते रहे। बुधवार का दिन भीषण गर्मी के बीच गुजरा है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान कम रहा है। दिनभर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा है। मगर गर्मी से राहत नहीं मिली है।

मंगलवार की रात भर रिमझिम बारिश होती रही। बुधवार की सुबह हुई तो मौसम साफ हो गया। वहीं आठ बजे के बाद धूप खिल गई और तेवर बदले-बदले नजर आने लगे। दोपहर के समय चटकदार धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। उमस भरी गर्मी से लोग पसीना-पसीान होते रहे। लोगों को न तो घरों में चैन आया नहीं सड़कों पर राहत दिखी। भीीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय लोग किनारा करते नजर आये हैं। दोपहर बाद शाम को चार बजे के बाद आसमान में बादल छा गया। बादल छाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिला है। देररात तक लोग गर्मी से परेशान रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। किसानों ने खेतों की जुताई जनपद में भीषण गर्मी के बीच बीते दिन बारिश हो चुकी है। दो दिन में दो बार हुई बारिश से जिले के किसानों के खेतों में नमी आ गई है। किसानों के खेतों में नमी आ गई है, नमी के चलते किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी है। किसानों ने खेतों की जुताई कर धान फसल रोपाई के लिए तैयारियां शुरू की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।