Mahalakshmi Yagya Conducted at Shrimad Bhagwat Katha in Adarsh Nagar अटूट विश्वास रखने वालों का संरक्षण करते भगवान, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMahalakshmi Yagya Conducted at Shrimad Bhagwat Katha in Adarsh Nagar

अटूट विश्वास रखने वालों का संरक्षण करते भगवान

Badaun News - आदर्श नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन महालक्ष्मी यज्ञ संपन्न हुआ। आचार्य श्री सुरेंद्र कुमार भारद्वाज ने इसका संचालन किया। कथाव्यास धनवतरी महाराज ने ईश्वर भक्ति, संतों के संग साधना और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 23 April 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
अटूट विश्वास रखने वालों का संरक्षण करते भगवान

आदर्श नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार की सुबह महालक्ष्मी यज्ञ आचार्य श्री सुरेंद्र कुमार भारद्वाज निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मोहन शर्मा रहे। वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास धनवतरी महाराज ने कहा कि व्यास जी ने कपिल देवहूती संवाद के माध्यम से ईश्वर का भजन एवं संतों के संग, योग साधना को कष्टों को दूर करने का माध्यम बनाया। सांसारिक माया के मोह में न पड़कर ईश्वर भक्ति में मन लगाने को कहा। व्यास जी ने अनूसुइया चरित्र के माध्यम से जहां एक ओर स्त्रियों के लिए पति की सेवा को परमधर्म बताया, वहीं दूसरी और पति को भी अपनी पत्नी के प्रति पूर्ण सम्मान एवं समर्पण रखने का प्रण दिलाया। कथा व्यास ने प्रह्लाद प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि ईश्वर में अटूट विश्वास के माध्यम से ही प्रभु का पूर्ण संरक्षण प्राप्ति संभव है। इस मौके पर सत्यम मिश्रा, गोपाल शर्मा, सुमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, रविंद्र उपाध्याय, उत्कर्ष गुप्ता, दिनेश शर्मा, अमित शर्मा, जगदंबा सहाय सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।