New Roadways Bus Service from Badaun to Chandigarh Baddi Launched बदायूं से बद्दी के लिए साधारण बस सेवा शुरू, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsNew Roadways Bus Service from Badaun to Chandigarh Baddi Launched

बदायूं से बद्दी के लिए साधारण बस सेवा शुरू

Badaun News - बदायूं से चंडीगढ़ बद्दी के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस प्रतिदिन तीन बजे निकलती है और सुबह पांच बजे पहुंचती है। बद्दी से बदायूं के लिए बस दोपहर तीन बजे चलती है। किराया 752 रुपये है।

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 6 May 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
बदायूं से बद्दी के लिए साधारण बस सेवा शुरू

बिसौली के बाद बदायूं से चंडीगढ़ बद्दी के लिए रोडवेज की साधारण बस सेवा शुरू हो गयी है। बद्दी जाने वाली बस प्रतिदिन बदायूं से तीन बजे निकलती है, जो सुबह में पांच बजे पहुंचती है। बद्दी से बदायूं के लिए बस दोपहर तीन बजे बदायूं को चलती है। बदायूं से बद्दी का किराया 752 रुपये है। बदायूं से बिजनौर 309, मुजफ्फरनगर का 387, सहारनपुर का 505, अंबाला का 683, चंडीगढ़ का 683, नालागढ़ का 787 रुपये किराया निर्धारित है। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं से बद्दी के लिए प्रतिदिन बस संचालित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।