One Stop Center to Get New Building Under Mission Shakti Scheme नव निर्मित वन स्टार सेंटर का लोकापर्ण आज, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsOne Stop Center to Get New Building Under Mission Shakti Scheme

नव निर्मित वन स्टार सेंटर का लोकापर्ण आज

Badaun News - मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित वन स्टॉप सेंटर अब अपनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने जा रहा है। यह सेंटर लगभग आठ साल से जिला महिला अस्पताल में संचालित हो रहा था। नई बिल्डिंग जिला पुरुष अस्पताल के सामने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 4 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
नव निर्मित वन स्टार सेंटर का लोकापर्ण आज

मिशन शक्ति योजना तथा महिला एवं कल्याण विभाग की ओर से संचालित अम्ब्रेला योजना के तहत संचालित वन स्टाप सेंटर वर्तमान में जिला महिला अस्पताल में संचालित है। महिला अस्पताल की बिल्डिंग में संचालित हुए करीब आठ वर्ष हो गए हैं। अब वन स्टाप सेंटर को खुद की बिल्डिंग मिलने जा रही है। जिला पुरुष अस्पताल में आयुष अस्पताल के सामने वन स्टाप सेंटर की नव निर्मित बिल्डिंग तैयार है। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि इसका उद्घाटन आज केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।