लोहे की छड़ तार में छूने से युवक झुलसा
मुरादनगर के कन्नौजा गांव में ब्रजभूषण लोहे की छड़ लेकर घर लौटते समय हाईटेंशन लाइन से छू गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 4 May 2025 07:47 PM

मुरादनगर। कन्नौजा गांव में ब्रजभूषण परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम को ब्रजभूषण घर में काम करने के लिए लोहे की छड़ लेकर आ रहे थे। रास्ते में छड़ हाईटेंशन लाइन में छू गई। इससे करंट की चपेट में आकर ब्रजभूषण बुरी झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बिजली के झूलते तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।