Naini Super Multi-Specialty Hospital Construction Begins with 50 Crore Fund बांड की राशि मिली, अब तैयार होगा अस्पताल का खाका, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNaini Super Multi-Specialty Hospital Construction Begins with 50 Crore Fund

बांड की राशि मिली, अब तैयार होगा अस्पताल का खाका

Prayagraj News - नैनी क्षेत्र में एक सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। नगर निगम को 50 करोड़ रुपये मिले हैं, जो म्युनिसिपल बांड के जरिए आए हैं। अस्पताल का निर्माण सीएंडडीएस द्वारा किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 4 May 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
बांड की राशि मिली, अब तैयार होगा अस्पताल का खाका

नैनी क्षेत्र में सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू होगी। अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण के लिए नगर निगम के खाते में 50 करोड़ रुपये आ गए हैं। अस्पताल बनाने के लिए नगर निगम ने 50 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी किया था। म्युनिसिपल बांड के जरिए मिले 50 करोड़ रुपये नगर के खाते में ट्रांसफर हो गया है। राशि मिलने के बाद अब नगर निगम अस्पताल निर्माण के लिए बिड की प्रक्रिया शुरू करेगा। अस्पताल का डिजाइन तैयार करने के लिए नगर निगम कंसलटेंट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएंडडीएस अस्पताल का निर्माण करेगा। शासन स्तर से सीएंडडीएस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि अस्पताल के निर्माण पर 76 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एक साल में अस्पताल का निर्माण पूरा होना है। मुख्य वित्त अधिकारी के अनुसार, अस्पताल निर्माण पर नगर निगम की निधि से खर्च किया जाएगा। अस्पताल का निर्माण एक साल में पूरा नहीं होने पर इसकी लागत बढ़ सकती है। अस्पताल का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।