International Labor Day Celebrated with Awards at CCL Headquarters Piparwar Shines मजदूर दिवस पर मिले शील्ड को अशोका परियोजना कार्यालय में किया गया प्रदर्शित , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInternational Labor Day Celebrated with Awards at CCL Headquarters Piparwar Shines

मजदूर दिवस पर मिले शील्ड को अशोका परियोजना कार्यालय में किया गया प्रदर्शित

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीसीएल मुख्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। अशोका परियोजना को 7 शील्ड मिली, जिसमें पिपरवार क्षेत्र को सर्वाधिक ग्रोथ और सीएसआर गतिविधियों में बेस्ट एरिया का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 4 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर दिवस पर मिले शील्ड को अशोका परियोजना कार्यालय में किया गया प्रदर्शित

पिपरवार, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीसीएल मुख्यालय में रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के दौरान मिले शील्ड को अशोका परियोजना प्रबंधन ने मजदूरों के बीच प्रर्दशित किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अशोका परियोजना पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अशोका परियोजना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्य का फल है। उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन के क्षेत्र में मजदूरों के द्वारा किए मेहनत को परियोजना प्रबंधन हमेशा याद रखेगा। ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर सीसीएल मुख्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पिपरवार क्षेत्र को सर्वाधिक ग्रोथ इन प्रोफिट के लिए बेस्ट एरिया का अवार्ड, सीएसआर एक्टिविटी में बेस्ट एरिया का अवार्ड, सर्वाधिक पौधरोपण में बेस्ट अवार्ड समेत 7 शील्ड मिले थे, जिसमें पिपरवार क्षेत्र को 3 शील्ड और अशोका परियोजना को 4 शील्ड मिला था।

अशोका परियोजना को बेस्ट ओपेन कास्ट माइन इन टारगेट एचिव के लिए प्रथम पुरस्कार, बेस्ट माइंस इन ओबी रिवुमल के लिए सेकेंड पुरस्कार प्रदान किया गया था। एक साथ 7 शील्ड मिलने पर पिपरवार क्षेत्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। अशोका परियोजना के पीट ऑफिस शील्ड को प्रदर्शित किए जाने के अवसर पर अशोका परियोजना पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, मैनेजर एसके सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर विघूत एवं यांत्रिक रितुराज कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर उत्खनन मिथिलेश कुमार, डिस्पैच ऑफिसर राजेंद्र कश्यप, कार्मिक प्रबंधक शिशिर कुमार गर्ग, फायनांस आफिसर राकेश कुमार, दिलीप गोस्वामी, संजीव चंद्रा, सुरेश प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।