Suspicious Fire in Bilsi Homeowner Accuses Unknown Arsonists अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग, घर का सामान जला, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSuspicious Fire in Bilsi Homeowner Accuses Unknown Arsonists

अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग, घर का सामान जला

Badaun News - बिल्सी कस्बे के गणेश नगर मोहल्ले में एक घर में संदिग्ध आग लग गई। गृहस्वामी भूरे सिंह ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 22 Feb 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग, घर का सामान जला

बिल्सी, संवाददाता

थाना क्षेत्र के बिल्सी कस्बे के गणेश नगर मोहल्ले में एक घर में संदिग्ध हालत में आग लग गई। गृहस्वामी ने अज्ञात लोगों द्वारा मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुुलिस ने माममे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आग लगने की वजह से घर में रखा सारा सामान जल गया।

मूल रूप से बिल्सी थाना क्षेत्र सतेती गांव के रहने वाले भूरे सिंह ने बिल्सी कस्बे के गणेश नगर मोहल्ले में अपना नया घर बनाया था। शुक्रवार रात को वह अपने घर से गांव गये थे। इसी दौरान रात उनके घर में आग लग गई। इस दौरान पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत भूरे सिंह को फोन कर सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। घर में रखा सामान, फर्नीचर और कुछ नकदी जलकर राख हो गई भूरे ने बताया कि जब उन्होंने देखा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। जिससे अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा कर नुकशान किया है।

शनिवार सुबह पीड़ित भूरे सिंह ने बिल्सी थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगाने वालों की पहचान की जा सके। फिलहाल घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।