Police Arrest Munib Yadav for Creating Fake Documents to Obtain Duplicate Passport जाली दस्तावेज से अवैध पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Arrest Munib Yadav for Creating Fake Documents to Obtain Duplicate Passport

जाली दस्तावेज से अवैध पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur News - झंगहा पुलिस ने मुनीब यादव को गिरफ्तार किया, जिसने जन्मतिथि बदलकर और कूटरचित दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से डबल पासपोर्ट बनवाया था। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 25 April 2025 05:34 AM
share Share
Follow Us on
जाली दस्तावेज से अवैध पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर और जन्मतिथि बदलकर अवैध रूप से डबल पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी पुरनहा निवासी मुनीब यादव पुत्र रामबरन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। झंगहा थानाक्षेत्र के पुरनहा निवासी मुनीम यादव ने एक पासपोर्ट के होते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवाने के लिए कूटरचित दस्तावेज बनवाया था। उसमें जन्मतिथि को बदल दिया था। इस मामले में मुनीम के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं व 12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। अवैध रूप से पासपोर्ट बनवाने के आरोपी मुनीम को बरही चौकी प्रभारी दीपक गुप्ता ने एसआई राजेश यादव, एसआई बृजेश यादव और कांस्टेबल अशोक कुमार यादव के साथ गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।