नेक बनने के लिए करें भगवान का भजन
Badaun News - गुधनी गांव के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। यज्ञ प्रश्रय आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। तृप्ति शास्त्री ने कहा कि परमात्मा की उपासना का असली फल भगवान के सद्गुणों का...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 14 April 2025 04:35 AM

क्षेत्र के गांव गुधनी में प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यज्ञ प्रश्रय आर्य ने कराया। तृप्ति शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के उपासना का फल परमात्मा के सद्गुणों का अपने अंदर आना है। यदि ईश्वर की भक्ति करते हुए हमारे अंदर दया, करुणा, प्रेम, परोपकार, दानशीलता, विनम्रता, सत्यवादिता आदि सद्गुण नहीं आते तो हम भगवान की भक्ति नहीं कर रहे हैं। राकेश आर्य, ईशा आर्य, गुड्डू देवी, मोना रानी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।